फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के क्रय केंद्रों पर नहीं मिले नमी मापक यंत्र

विज्ञापन
गेहूं की खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हैंसर। धनघटा क्षेत्र में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के शोषण हो रहा है। एसडीएम के निरीक्षण में यह बात सामने आई है। एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को इस लापरवाही के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन


एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार ने शनिवार को खाद्य विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र पौली, हैंसर बाजार व सेवा सहकारी समिति लिमिटेड शनिचरा बाजार, यूपी स्टेट एग्रो धनघटा आदि का औचक निरीक्षण किया। किसी भी क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र नहीं मिला। परंतु हर जगह किसानों से प्रति क्विंटल आधा किलोग्राम गेहूं की कटौती नमी के नाम पर की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि सभी केंद्रों पर बोरा और रकम पर्याप्त मात्रा में है। नमी मापक यंत्र किसी केंद्र पर नहीं मिला। ऐसे में नमी के कारण कटौती उचित नहीं है।

उन्होंने केंन्द्र प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर केवल किसानों के गेहूं की तौल होना चाहिए। अगर किसी केंद्र पर व्यापारी का गेहूं का तौल किए जाने की शिकायत मिली तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम ने क्रय केंद्रों पर जल्दी नमी मापक यंत्र लगाने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा बिना मशीन लगाए किसानों से की जा रही कटौती के संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें