फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार प्रवीण निषाद का नामांकन सोमवार (22) को होगा। नामांकन से पूर्व जूनियर हाईस्कूल में जनसभा होगी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि जनसभा को प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा, देवरिया के सांसद कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई नेता संबोधित करेंगे। इस दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद के पिता डॉक्टर संजय निषाद भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। इसके लिए 16 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें