फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान अपनी छह सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष ओपी सिंह ने कहा कि संयुक्त जिला चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट को हटाकर दूसरे जगह भेज दिया गया है, जिससे वहंा पर काम नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में उनका स्थानांतरण निरस्त किया जाए, जिले में बहुत से कर्मचारियों का स्थायीकरण नहीं हुआ है। जिनकी सेवाए पांच वर्ष से अधिक है उन्हे स्थायी किया जाए। कर्मचारियों का वेतन माह के प्रथम सप्ताह में आहरित नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में दोषी कर्मचारियों के विरूद्घ कार्रवाई की जाए। मानव संपदा के कारण कुछ कर्मचारियों का वेतन आहरण करने में समस्या आ रही है। ऐसी स्थिति में समस्या का निस्तारण कराया जाए। कर्मचारियों के बोनस भुगतान लंबित है उसका निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मौके पर सीएमओ डॉक्टर अभय चंद श्रीवास्तव पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंत्री महेंद्र कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी दिनेश चौधरी, अखिलेश चौधरी, सुनीता भारती, जयंती देवी, एके वर्मा, एसएन शुक्ल, मदन चंद, अजय कुमार, एमयू खान, प्रजापति चौधरी, कौशल कुमार, सतीश चंद त्रिपाठी, अरविंद मिश्र, डीके शुक्ला, प्रेम चंद्र, अशोक कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें