फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भुजैनी चौराहे पर खड़े ट्रक से 50 लीटर डीजल चोरी, शीशा भी तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भुजैनी चौराहे के पास खड़े ट्रक से चोरों ने करीब 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चालक के जागने पर विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर ट्रक का शीशा तोड़ दिया। चालक की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के पैकवलिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया दुर्बासा निवासी श्रवण सोनी ट्रक के चालक हैं। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त की शाम करीब पांच बजे कुशीनगर से सीमेंट खाली करने के बाद वह संतकबीरनगर पहुंचे थे। नींद आने पर उन्होंने भुजैनी चौराहे के पास ट्रक खड़ा कर दिया और हेल्पर दीपक मिश्रा के साथ सो गए। आरोप है कि रात करीब एक बजे ट्रक के दाहिने हिस्से में आहट होने पर श्रवण की नींद खुली। उन्होंने देखा कि तीन लोग पाइप के जरिए ट्रक से डीजल निकालकर करीब 50 लीटर के गैलन में भर रहे थे। शोर मचाने पर तीनों गैलन और पाइप लेकर भागने लगे। ट्रक से करीब दस कदम दूर सफेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार खड़ी थी, जिसमें आरोपी सामान रखकर भागने लगे।
चालक के नीचे उतरने का प्रयास करने पर एक आरोपी ने पत्थर फेंककर मारा, जो ट्रक के शीशे पर लगा और शीशा टूट गया। चालक के अनुसार ट्रक से करीब 50 लीटर डीजल चोरी हुआ है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें