बेलहर क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा गांव का मामला
बेलहर। क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान पचास किलो लहन को नष्ट किया। हालांकि मौके से धंधेबाज नहीं मिले।
दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए शनिवार को आबकारी निरीक्षक विपिन कुमार यादव व बेलहर एसओ जितेन्द्र कुमार यादव फोर्स के साथ भेड़ौरा पिकौरा गांव पहुंचे। पूर्व में मिली सूचना के आधार पर छापा मारना शुरु कर दिया लेकिन मौके पर धंधेबाज नहीं मिले। 50 किलो लहन बरामद हुआ, जिसे नष्ट करा दिया गया।