फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब कार्डधारकों को 50 दिन और काम

Sat, 09 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखा प्रभावित जिला घोषित होने की वजह से मनरेगा मजदूरों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा। जिले के तीन लाख सात हजार जॉब कार्ड धारक इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 50 जनपद सूख प्रभावित घोषित किए गए हैं। इसमें संतकबीरनगर भी शामिल है।

अपर आयुक्त मनरेगा डॉक्टर पिंकी जोवल ने सूखा प्रभावित जिला होने की वजह से इस वित्तीय वर्ष में मनरेगा मजदूरों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिए जाने को निर्देशित किया है।

मनरेगा एक्ट के तहत मजदूरों को 100 दिन का रोजगार दिया जाता है। शासन के निर्देश के क्रम में सूखा प्रभावित होने की वजह से अब मजदूरों को 150 दिन रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में तीन लाख सात हजार जॉब कार्ड धारकों में चालीस प्रतिशत महिलाएं हैं। जबकि एक लाख तेरह हजार एक्टिव जॉब कार्ड धारक है। मांग करने पर मजदूरों को 150 दिन का रोजगार दिया जाएगा।

जिले के अलावा संत रविदानगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, शाहजहांपुर, बांदा, प्रतापगढ़, चंदौली, इटावा, बस्ती, बागपत, जौनपुर, फैजाबाद, गोंडा, कन्नौज, बाराबंकी,  झांसी, जालौन, गोरखपुर, हाथरस, एटा, इलाहाबाद, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद, मऊ, उन्नाव, रामपुर, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट, कानपुर नगर, लखनऊ, देवरिया, मैनपुरी, महराजगंज, आगरा, औरैया, पीलीभीत, अमेठी, महोबा, रायबरेली, कुशीनगर, कानपुर देहात, कौशांबी, फतेहपुर, अंबेडकरनगर एवं बलरामपुर के मजदूरों को भी 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें