- धनघटा क्षेत्र में लगी आग में तीन सौ बीघा डंठल राख
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र में लगातार आग लगने का सिलसिला जारी है। गेहूं का भले ही नुकसान कम हो रहा है। लेकिन पशुओं के मुंह का निवाला लगातार राख बन रहा है। बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर हुई अगलगी की घटना में 50 बीघा फसल व 300 बीघा डंठल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बृहस्पतिवार की सुबह पौली क्षेत्र के मटिहना गांव के सीवान में आग लगने से 50 बीघा डंठल नष्ट हो गया। उसके बाद रमजगला में आग लगने से 45 बीघा डंठल जल गया। दोपहर में सेमरौना गांव के सीवान में आग लगी तो वह छह किलोमीटर डंठल, भूसा और गेहूं का बोझ राख तब्दील हो गया। अभी तक यहां के लोग पशुओं को खिलाने के लिए भूसा नहीं बनवा पाए थे। अब डंठल जल गया तो भूसा कहां से बन पाएगा। पशुओं को खिलाने का संकट सामने खड़ा हो गया है।