फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आग से 15 झोपड़ियां जलकर राख

Fri, 19 Apr 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के सेखुई उर्फ कोटिया में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। जिसमें 15 घर जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। आग में अमरजीत, रंजीत, इंद्रजीत, रामराज, चिनगुद, दयाराम, रामकरन, तीरथ, संतू, रामफेर, सुखलाल आदि के छप्पर जलकर राख हो गए। अमरजीत के घर में बृहस्पतिवार को लड़की की शादी थी। जिससे शादी के अरमान पर पानी फिर गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन जब तक गाड़ी पहुंचे तब तक आग पर ग्रामीणों ने काबू पा लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें