फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ निरीक्षण में पांच विद्यालय बंद मिले

Sat, 14 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन प्राथमिक व दो उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिले।
विज्ञापन

जबकि एक विद्यालय में बिना विद्यार्थियों के शिक्षामित्र मौजूद मिला। खंड शिक्षाधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में  शिक्षामित्र बालेन्दू मौजूद मिले।
विज्ञापन

जबकि विद्यार्थी और प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिले। उसी परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंद मिला।
प्राथमिक विद्यालय चयनपुर भी बंद मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाबू भी बंद मिला। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रैनिया, अछती विद्यालय भी बंद मिला।
खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जो भी विद्यालय बंद मिले हैं। उनके शिक्षको का वेतन रोकने की संस्तुति की जा रही है।
जो विद्यालय खुले थे और उसमें बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम क्यों नही कराया जा रहा था।
 सभी शिक्षकों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी शिक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त योग्य नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें