पांच मिले पॉजिटिव, 1768 निगेटिव
अब तक जिले में 3031 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
43 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले चार लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1768 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3031 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक और अन्य जनपद के एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले चार लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 3031 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 45 लोग एक्टिव हैं। 2943 लोग ठीक हो चुके हैं। 1768 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2055 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।