फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच परिवार एक साथ रहने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच परिवार एक साथ रहने को तैयार
विज्ञापन

महिला थाने में किया गया साथ-साथ कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला थाने पर रविवार को साथ-साथ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) का आयोजन महिला एसओ डॉ शालिनी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें पांच मामले आए। सभी मामलों में सुलह-समझौता कराया गया। पांच परिवार एक साथ रहने को तैयार हुए।
विज्ञापन

महिला एसओ डॉ शालिनी सिंह ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के एकमा, महुली थाना क्षेत्र के छितही, खलीलाबाद क्षेत्र के मोतीनगर, धनघटा क्षेत्र के डिहवा और खलीलाबाद क्षेत्र के चौरी में पति-पत्नी के बीच विवाद था। इसका मुकदमा इन थाना क्षेत्रों में दर्ज था। साथ-साथ कार्यक्रम में इन परिवारों को बुलाया गयाऔर उनकी समस्याओं को सुना गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अलग अलग बातचीत कर उनके बीच सुलह-समझौता कराया गया। पांचों परिवार एक साथ रहने को राजी हुए। इस दौरान कांस्टेबल पार्वती यादव, अभयराजी, काशीनाथ यादव एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें