फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 46 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार की देर रात को जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए चार निरीक्षक समेत 46 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह को वहां से हटाकर बखिरा थाना का प्रभारी बनाया गया है। जबकि बखिरा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह को मेंहदावल थाने का नया एसओ तैनात किया है। एसओ बखिरा रहे राकेश कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली में तैनात किया गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक रामंकृष्ण मिश्र को रिटसेल एवं पुलिस लाइन से ही निरीक्षक राजीव कुमार यादव को निरीक्षक अपराध द्वितीय कोतवाली खलीलाबाद के रूप में तैनात किया गया है।
इसके साथ ही एसआई इंद्रभूषण सिंह को चौकी प्रभारी गोला, राजीव कुमार सिंह को चौकी प्रभारी बखिरा, सतीश कुमार तिवारी को एसएसआई दुधारा, रविंद्र सिंह यादव को चौकी प्रभारी पचपोखरी, दिलीप सिंह को थाना धनघटा, मनोज कुमार सिंह को चौकी प्रभारी नवीन मंडी, संजय कुमार यादव व राकेश कुमार को कोतवाली खलीलाबाद, हरिनाथ मिश्र को चौकी प्रभारी तितौवा, जयराम सिंह यादव को कोतवाली खलीलाबाद, अजीत कुमार को चौकी प्रभारी बघौली, सूर्यभान यादव को कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा थाना से एसआई आजम खान को थाना मेंहदावल पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन से एसआई प्रदीप सिंह व सोभनाथ को थाना दुधारा, योगेश राय मेंहदावल, रामदुलारे तिवारी थाना धनघटा, उपेंद्र कुमार सिंह जनसूचना सेल, अभय कुमार राव को यातायात, हरिकेश बहादुर सिंह को चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, हरेश्याम यादव को थाना धनघटा, राजेश सिंह गोपनीय कार्यालय, विनय कुमार राय थाना धर्मसिंहवा, अरविंद कुमार मौर्य थाना कोतवाली खलीलाबाद, अशोक कुमार थाना महुली, ओमप्रकाश थाना बखिरा और एसआई रामनयन आर्य को थाना बेलहरकला पर तैनात किया गया है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें