फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक पकड़ा गया

विज्ञापन
आबकारी टीम ने कच्ची शराब को नष्ट कर दिया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
45 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक पकड़ा गया
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में मारा गया छापा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला आबकारी अधिकारी राम प्रकाश तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार को धनघटा के मांझा क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। एक आरोपी पकड़ा गया। टीम ने मौके पर करीब 40 क्विंटल लहन को नष्ट कराया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राम प्रकाश तिवारी ने बताया कि टीम के आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह, पवन कुमार, कांस्टेबल निरंजन गोंड, महेंद्र पाल, मोहन चौहान, संजय प्रसाद, सिपाही महेंद्र चौधरी, संजय चौरसिया, विजय प्रताप सिंह के साथ धनघटा क्षेत्र में छापा मारा गया। मांझा क्षेत्र चपरा पूर्वी, तुर्कवालिया नायक आदि जगहों पर दबिश दी गई। बिड़हर घाट से एक को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल 45 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। 40 क्विंटल लहन मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धनघटा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें