फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

432 टेबल पर मतगणना होगी

Fri, 11 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हुए चुनाव की मतगणना निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। नौ ब्लॉकों के सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती के लिए कुल 432 टेबल की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन कीपूरी कोशिश है कि दो बजे तक सभी सीटों का परिणाम घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन

तेरह दिसंबर को नौ मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी।
 प्रशासन ने जो तैयारियों की है ,उसके मुताबिक बेलहर ब्लॉक क्षेत्र में वोटों की गणना के लिए कुल 29 टेबल, सांथा में 38 टेबल, बघौली में 53 टेबल, सेमरियावां में 50 टेबल, खलीलाबाद में 47 टेबल, नाथनगर में 48 टेबल, हैंसर बाजार में 47 टेबल और पौली में 24 टेबल की व्यवस्था रहेगी।
हर टेबल पर पांच से छह बूथों की गिनती होगी।
प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना कार्य में कुल 2160 कर्मचारी लगाए गए है।
सीडीओ लाल जी यादव ने बताया कि जिले में कुल 432 टेबलों पर मतगणना कराने की व्यवस्था की गई है। जबकि इसके पूर्व क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में वोटों की गिनती के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में दो टेबल की व्यवस्था हुई थी।
विज्ञापन

इस प्रकार जिले में 85 न्याय पंचायतें है और कुल 170 टेबल की व्यवस्था रही,लेकिन इस बार टेबलों की संख्या बढ़ा करा 432 कर दी      गई है।
जिससे दो बजे के पहले तक गणना कार्य हर हाल में पूरा करके परिणाम घोषित कर दिया जाए। आगे बताया कि आर ओ एवं एआरओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरते और किसी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पाए।
इसके लिए डीएम के निर्देश पर दो टेबल पर एक -एक एडीशनल आरओ की तैनाती की गई है। मतगणना कार्य में कुल 2060 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य 13 दिसंबर को सुबह सात बजे सभी केंद्रों पर शुरू होगी। गणना कार्य में लगे कर्मचारी अपने- अपने मतगणना केंद्रों पर सुबह छह बजे तक हर हाल में उपस्थित हो जाए।
 इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर वोटों की सही तरीके से गिनती करने की जानकारी दे दी गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें