फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
विज्ञापन

चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने बनाए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने शुक्रवार को खलीलाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने महिला इकाई की विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की तैनाती की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

ममता चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी के पार्टी में आने से पूरे देश में महिलाओं में एक गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं प्रियंका के अंदर स्वर्गीय इंदिरा गांधी जैसी नेतृत्व करने की क्षमता देख रही हैं। इस समय पूरा देश नरेंद्र मोदी के जुमलेबाजी से त्रस्त है। भाजपा का कोई नेता विकास और रोजगार की बात न कर धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांटना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है ताकि लोकसभा चुनाव से पहले अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ सके। मेंहदावल से नीतू सिंह, खजनी से रंजना सिंह, धनघटा और खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से शांती देवी को प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शांती देवी, अजय सिंह, सुनील पांडेय, अंबिका राय, जैनेंद्र उपाध्याय, राजीव गोंड, रामरती देवी, लीलावती देवी, पुनीता मिश्र, सुनीता देवी, शोभा देवी, मीरा देवी, सुशीला देवी, शीला देवी, शीला पांडेय, रंजना राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें