डाक सेवकों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल
फोटो
छह सूत्री मांगों का ज्ञापन भारत सरकार को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। ग्रामीण डाक सेवक संघ ने ऑल इंडिया संघ व नेशनल यूनियन के केंद्रीय व प्रांतीय आह्वान पर डाक सेवकों ने बुधवार को बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इस दौरान छह सूत्री मांगों का ज्ञापन केंद्र सरकार को भेजा।
ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले डाक सेवकों ने हरिहरपुर उप डाकघर, हैंसर बाजार, धनघटा, गनपतगंज में प्रदर्शन कियसा। संघ के मंडलीय सचिव राधेश्याम यादव ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों के सातवें वेतन कमेटी के सुझाव को सकारात्मक रूप से सरकार की ओर से न मानने व अड़ियल रवैये के कारण मजबूर होकर हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कमलेश चंद्रा कमेटी के सुझाव के अनुसार नया वेतन एक जनवरी-2016 से दे। ग्रामीण डाक सेवकों को सिविल सर्वेंट माना जाए और ग्रुप इंश्योरेंस पांच लाख रुपये तक किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों के ग्रेच्युटी को पांख लाख किया जाए और सर्विस कार्यकाल में 12, 24 एवं 36 वर्ष पर प्रमोशन दिया जाए। प्रति वर्ष 30 दिन का अर्जित अवकाश दिया जाए एवं बिना उपयोग की गई अवकाश की अधिकतम सीमा 180 दिन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अनिश्चितकालीन है। इस दौरान कपिल देव, विरेंद्र यादव, सदानंद यादव, बच्चूराम चौधरी समेत अन्य डाककर्मी मौजूद रहे।