फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में शौच करने वालों को सीडीओ ने दी चेतावनी
विज्ञापन

सुबह के वक्त छह गांवों में किया भ्रमण
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीडीओ हाकिम सिंह ने मंगलवार की सुबह मेें खलीलाबाद एवं बघौली ब्लाम्क के छह गांवों में भ्रमण कर खुले में शौच करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने ऐसे लोगों को एक और मौका सुधरने के लिए दिया। कहा कि अगली बार पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शौचालय निर्माण की भी जांच की।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर उन्होंने खंड विकास अधिकारियों के साथ खलीलाबाद एवं बघौली ब्लॉक के छह गांवों में सुबह खुले में शौच करने वालों की जांच के लिए भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने गांव में निर्माण हुए शौचालय की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि खुले में शौच न करें। शौचालय का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि बघौली विकास खंड क्षेत्र के सिंहोरवा, समदा, औरही, पड़ोखर, झीनखाल तथा खलीलाबाद विकास खंड क्षेत्र के ग्राम चिलौना में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत मार्निंग फॉलोअप के दौरान घर में शौचालय की व्यवस्था होने के बावजूद खुले में शौच जाने वाले कुछ लोगों को पकड़ा और उन्हें चेतावनी दी। ग्रामवासियों को शौचालय के इस्तेमाल करने के लाभ के विषय में बताते हुए प्रेरित किया। सिंहोरवा में कुछ शौचालयों व दो प्रधानमंत्री आवास को भी देखा। इस दौरान बीडीओ बघौली प्रवीण शुक्ल, सहायक विकास अधिकारी रमेश चंद्र, संजय कुमार, दीप श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें