फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट सही, सरकार का निर्णय गलत: ओमप्रकाश

Thu, 06 Sep 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
सांथा के बनौली में सभा करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांथा/बेलहर (संतकबीरनगर)। एससी/एसटी एक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया था वह कानून व समाज के हित में था। कोर्ट के निर्णय के विपरीत जाकर केंद्र सरकार ने बिल पारित किया उसका विरोध वाजिब है। इस एक्ट का दुरुपयोग अधिक होता है। झगड़ा एक व्यक्ति से होता है और सजा पूरे परिवार को मिलती है।
विज्ञापन

यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहीं। सांथा ब्लाक के बनौली के शिव मंदिर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा वे इस एक्ट के मामले में सरकार द्वारा पारित बिल के खिलाफ हैं। भीड़ देख गदगद कैबिनेट मंत्री ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा जितना ध्यान दारू और मुर्गा की व्यवस्था में लगाते हैं उतना ही ध्यान बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर दे तो समाज आगे बढ़ेगा। सभी लोग इस बात का संकल्प लें कि अपने बच्चों को पढ़ाएंगे। मंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के युवकों को नि:शुल्क कम्प्यूटर शिक्षा के लिए पिछड़ा वर्ग विभाग मदद कर रहा है। इस अवसर पर महेंद्र राजभर, अंगद राजभर, उमेश राजभर, गंगाराम राजभर, चंद्रशेखर राजभर, रविशंकर राजभर, नंदलाल राजभर, विजय राजभर, चंद्रभान राजभ, विशंभर राजभर, साधू प्रसाद, आनंद मिश्रा, श्यामसुंदर राजभर, इरावती राजभर, विमला राजभर, चंद्रप्रभा राजभर समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें