फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर रूट डायवर्जन से बढ़ी दिक्कत

Tue, 07 Aug 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाइवे पर सन्नााटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कांवड़ यात्रा के चलते बस्ती-फैजाबाद-लखनऊ मार्ग बंद होने से फोरलेन पर सन्नाटा है। जनपद की सीमा पर दोनों तरफ ट्रकों की कतार लग गई है। लखनऊ जाने वाले मुसाफिर बेहाल हैं। यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। साथ ही यात्रा व्यय भी बढ़ रहा है।

 

अयोध्या से जल भरकर कांवरिया बस्ती जनपद के भद्रेश्वरनाथ मंदिर, कड़र मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में सावन के तेरस को जलाभिषेक करते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने फोरलेन पर यातायात बंद करते हुए रूट डायवर्जन कर दिया है।

विज्ञापन

 

गोरखपुर से जाने वाली बसें मगहर के दुर्गा मंदिर से घघसरा, बखिरा, नंदौर, बांसी, सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज होते हुए भेजा जा रहा है। बस्ती जाने वाली रोडवेज की बसें खलीलाबाद से महुली होकर भेजी जा रही हैं। इसका असर यह है कि इन मार्गों पर भीड़ बढ़ गई है।
 

रूट बदल जाने के कारण लखनऊ जाने वाले यात्रियों को करीब 100 किमी अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्थानीय लोगों को उठानी पड़ रही है। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर दोनों तरफ यात्री परेशान दिखे।

विज्ञापन

 

यात्री दिनेश कुमार, राजेश कुमार, शैलेंद्र आदि ने बताया कि काफी देर से खड़े है, लेकिन वाहन नहीं मिल रहा है। जो लोग परिवार के साथ यात्रा पर हैं, उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें