संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में मंगलवार को संत रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉक्टर प्रताप विजय कुमार ने कहा कि बचपन से ही संत रविदास बेहद बहादुर और ईश्वर के बहुत बड़े भक्त थे। एसोसिएट्स प्रोफेसर डॉक्टर हेमंत कुमार गौतम ने कहा कि संत रविदास ने समता मूलक समाज की स्थापना का प्रयास किया और हमेशा अपने पड़ोसियों को बिना भेदभाव के प्यार करने की शिक्षा दी।
मुख्य नियंता डॉक्टर दिग्विजयनाथ पांडेय ने कहा कि संत रविदास की जयंती इसलिए मनाई जाती है कि पूरी दुनिया में भाईचारा एवं शांति की स्थापना हो । डॉक्टर अमित कुमार भारती ने कहा कि पंद्रहवी और सोलहवीं शताब्दी में भक्ति आंदोलन के समय उन्होंने सामाजिक कुुरीतियों पर प्रहार किया। छात्रा मनीषा गुप्त ने कहा कि हमें संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉक्टर संध्या राय ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में उनके आदर्श हमें प्रेरणा देते रहेंगे। अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर विजय कृष्ण ओझा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जब संत होता है तो वह जाति बंधन से ऊपर उठ जाता है। प्राचार्य डॉक्टर धर्मदेव सिंह ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह, डॉक्टर अमरनाथ पांडेय, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।