फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर भाजपा ने बनाए 400 नए सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर भाजपा ने बनाए 400 नए सदस्य
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को मुखलिसपुर चौराहे पर सदस्यता शिविर लगाया गया। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह की अगुवाई में भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान 400 से ज्यादा नए सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में ही आम जनता का मान और सम्मान सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब को फ्री आवास की सुविधा के साथ शौचालय, नि:शुल्क गैस कनेक्शन, आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ की सुविधा, फ्री बिजली कनेक्शन आदि सुविधाएं प्रदान की है। इससे प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में प्रत्येक जगह कैंप के माध्यम से आम जनमानस को सदस्य बनाने में जुटी है। कार्यक्रम में नगर महामंत्री मुरलीधर जायसवाल, विष्णु मिश्रा, विश्वजीत चतुर्वेदी, कमलेश जायसवाल, शुभम राय, रुद्रनाथ मिश्रा, पंकज मिश्रा, मनोज सोनी, अजय वर्मा, कन्हैया वर्मा, विवेक मिश्रा, सुनील गुप्ता, कन्हैया प्रजापति, श्याम अग्रहरि, बलराम गुप्ता, रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें