फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 37,405 मामले निस्तारित

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में अ​धिकारियों से जानकारी लेते जिला जज-स्रोत न्यायालय
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान 37, 405 मामलों का निस्तारण किया गया। साथ ही लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों द्वारा 735 मामलों में 3,54,99,503 रुपये की ऋण वसूली की गई। इसी प्रकार न्यायालयों में 3971 मामलों का निस्तारण करते हुए 230625 रुपये का अर्थदंड एवं 1,60, 90,000 रुपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज रणधीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला जज की अदालत में तीन मामले निस्तारित करते हुए 50,500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में 11 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी द्वितीय की कोर्ट में 47 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,60,90,000 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया।
अपर जिला जज-प्रथम गजेंद्र की कोर्ट में 332 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज एससीएसटी देवेंद्र नाथ गोस्वामी की कोर्ट में दो मामलों का निस्तारण करते हुए 1500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट में दो मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी की कोर्ट में 1411 मामलों का निस्तारण करते हुए 83480 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज सीडि. संजय राज पांडेय की कोर्ट में 343 मामलों का निस्तारण करते हुए 50,86,034 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया तथा 10320 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। जूडि. भारती तायल की कोर्ट में 313 मामलों का निस्तारण करते हुए 17050 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार कसौंधन की कोर्ट में 525 मामलों का निस्तारण करते हुए 48125 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी चंदन सिंह द्वारा 410 मामलों का निस्तारण करते हुए 8020 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूडि. एफटीसी निधि मिश्रा द्वारा 70 मामलों का निस्तारण करते हुए 1680 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूडि. एफटीसी अभिवन त्रिपाठी की कोर्ट में 500 मामलों का निस्तारण करते हुए 9950 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।
स्थायी लोक अदालत की कोर्ट में दो मामले आपसी सुलह समझौते से निस्तारित कराए गए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, नाजिर बृजेश सिंह, एलएडीसीएस चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव, लोक अदालत लिपिक रामभवन चौधरी, विनय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें