मेंहदावल। ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शैक्षिक भ्रमण में शामिल हर छात्र-छात्राओं के बीच यात्रा वृतांत पर बृहस्पतिवार को लिखित परीक्षार्थी हुई। इसमे 37 छात्रों ने हिस्स लिया।
बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा कि परीक्षा परिणाम में सोनम, मुस्कान और अयान अव्वल रही। इनको ज्ञान आधारित शिक्षण सामग्री देते हुए प्रोत्साहित किया।
कहा कहा कि शैक्षिक भ्रमण में सम्मिलित बच्चों (कक्षा आठ को छोड़कर) को विज्ञान विषय के प्रति स्वतंत्र चिंतन एवं खोजी प्रवृत्ति बढ़ाने के उद्देश्य यह अभियान विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बच्चों के स्वतंत्र चिंतन से संबंधित है। सभी परीक्षार्थियों के कॉपिया का मूल्यांकन किया गया। इस परीक्षा में कंपोजिट कन्या विद्यालय के मुस्कान, सोनम व माॅडल विद्यालय नंदौर के अयान अव्वल रहे।