संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा 94 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें शाम की पाली में इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा थी। इसमें 364 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में किसी भी विषय की परीक्षा नहीं हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि सुबह के समय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के किसी भी विषय की परीक्षा नहीं थी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा थी। इसमें 364 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली है।