फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य मेले में 35 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरसन में स्थित सीएचसी पर समेकित जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा जिला महामंत्री विनोद पांडेय ने किया। मेले में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए बीमारी के अनुसार उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान 35 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

सांथा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरसन सीएचसी पर सोमवार को डाॅ. प्रमोद कन्नौजिया,डाॅ. एसके सिंह, डाॅ. अरविंद कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। भाजपा जिला महामंत्री विनोद पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य मेला मंगलवार तक चलेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा की ऐसे आयोजनों से आमजन को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाएं और योजनाओं की जानकारी मिलती है।
इसमें अनुराग, नूरजहां, रैमतुन्निसा , दुर्गावती, आरती, रेनू, सुंदरी समेत कुल 35 मरीज इलाज के लिए आए। इसमें जुकाम, बुखार खांसी, उल्टी-दस्त समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित शामिल रहे। इनका चिकित्सकीय परीक्षण कर आवश्यक निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर फार्मासिस्ट डीके शुक्ला, प्रेमचंद , ब्रजनंदन पाठक, अरविंद यादव , सौरभ राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें