मंझरिया गंगा में योग सप्ताह का शुभारंभ
विधायक खलीलाबाद ने किया शुभारंभ
संतकबीरनगर। विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी द्वारा 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मंझरिया गंगा में योग सप्ताह के प्रथम दिवस पर योगाभ्यास योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
विधायक ने करें योग-रहें निरोग पर बल देते हुए योग से लाभ के बारे में बताया तथा अपनी दैनिक दिनचर्या में नियमित योग को शामिल करने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला सहित आयुष विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योग कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर इंद्रेश यादव एवं आयुष विभाग के नोडल डॉक्टर गौरी दत्त मिश्रा एवं सह नोडल डॉक्टर जुबेर आलम अंसारी व डॉ. परवीनबानो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आयुष चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार उपाध्याय, डॉ श्याम श्रीवास्तव, डॉ विनोद मिश्रा, डॉक्टर धर्मेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद