फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 155 शिकायतों में से 33 का किया गया निस्तारण

विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में समस्या सुनते एडीएम और एएसपी-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 155 मामले आए, जिसमें से 33 का मौके पर निस्तारण किया गया। 11 मामलों में टीमें भेजकर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी की उपस्थिति में खलीलाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर निस्तारण योग्य प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारित कराया गया तथा शेष प्रकरणों को नियमानुसार निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने करते हुए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाए कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके।
खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित 79 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से एसडीएम ने सात प्रार्थनापत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया। सात प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण के लिए टीम भेजने के लिए निर्देशित किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए तत्काल कार्रवाई कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार खलीलाबाद अनुराग यादव आदि उपस्थित रहे। मेंहदावल में एडीएम वित्त व राजस्व सत्य प्रकाश ने मामलों को सुनते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच के टीम भेजी जाए तथा दोनों पक्षों की पूरी बात को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए।
मेंहदावल में 24 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें से तीन का निस्तारण करवाते हुए शेष संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अविलंब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया गया। चार प्रार्थनापत्रों के सापेक्ष प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने के लिए टीम भेजी गई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार अल्पिका आदि उपस्थित रहे।
उधर धनघटा तहसील में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाइश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रुटियों से संबंधित शिकायतों को मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए।
विज्ञापन

तहसील धनघटा में 52 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 23 का निस्तारण कराते हुए शेष संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एसडीएम धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, तहसीलदार प्रतिमा मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें