फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों पर 32.59 प्रतिशत पड़े वोट

विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ पर मतदान करने के लिए खड़ीं महिलाएं। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों पर 32.59 प्रतिशत पड़े वोट
विज्ञापन

कड़जा में 18.23 प्रतिशत और दानोकुइयां में 47.94 फीसदी मतदान हुआ
पांच अगस्त को ब्लॉक सभागार में दो टेबलों पर होगी मतगणना
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के दानोकुइयां और कड़जा में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। कुल 32.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

दानोकुइयां द्वितीय वार्ड संख्या 24 अनारक्षित सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ममता पत्नी धीरज पांडेय निवासी तेनुहारी दोयम, बदामा पत्नी परमानंद निवासी रजापुर सरैयां तथा गुफरान मुनीर पुत्र मुनीरूलहसन निवासी सेमरियावां प्रत्याशी है। जबकि कड़जा वार्ड संख्या 18 अनुसूचित जाति सीट के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए राम प्रकाश पुत्र बदलू और इंद्राजी पत्नी राजाराम प्रत्याशी हैं। आरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार व एआरओ एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी ने बताया कि कड़जा में बनाए गए चार बूथों पर मतदान हुआ। इसमें दो बूथ कड़जा में और दो बूथ रक्शादेवई में बनाए गए थे। रक्शादेवी- उत्तर बूथ पर कुल 158 मतदाता थे, जिसमें से 25 मतदाता ने वोट डाला। यहां 15.8 प्रतिशत मतदान हुआ। रक्शादेवई दक्षिणी बूथ पर कुल 730 मतदाता थे, यहां 134 वोटरों ने मतदान किया। यहां 18.3 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़जा पश्चिमी में 580 मतदाताओं में से 106 ने मतदान किया। यहां 18.27 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़जा पूर्वी में 397 में से 75 मतदाताओं ने वोट डाला। 38.07 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार कड़जा में 1865 मतदाताओं में से कुल 340 वोटरों ने मतदान किया। यहां कुल 18.23 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार दानोकुइयां सीट के लिए रुधौली में बनाए गए बूथ संख्या एक पर 408 मतदाताओं में से कुल 215 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रुधौली बूथ संख्या दो पर 404 वोटरों में से 220 लोगों ने मतदान किया। दानोकुइयां बूथ संख्या 119 पर 174 वोटरों में से 80 लोगों ने मतदान किया। दानोकुइयां बूथ संख्या 120 पर 760 वोटरों में से 322 ने वोट डाला। दानोकुइयां सीट के लिए कुल 1746 में से 837 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 47.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार दोनों सीटों पर कुल 3611 में से 1177 वोटरों ने मतदान किया। इस प्रकार कुल 32.59 प्रतिशत मतदान हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को ब्लॉक सभागार में मतगणना होगी। मतगणना के लिए दो टेबल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें