संतकबीरनगर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद के चुनाव में मतदान के दूसरे और अंतिम दिन 316 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे दिन मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ।
चुनाव अधिकारी देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद के चुनाव में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित नव निर्मित फैमिली कोर्ट भवन में अंतिम दिन 316 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि पहले दिन 289 मतदाता अधिवक्ताओं ने वोट डाले। 706 मतदाता अधिवक्ताओं में कुल 605 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे दिन अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर उत्साह रहा। पहले दिन 289 के सापेक्ष दूसरे दिन 316 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। 101 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। मतदान शांतिपूर्ण रहा ढंग से संपन्न हुआ। मतदान स्थल के अंदर किसी को भी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी प्रकार का हैंड बिल ले जाने की अनुमति नहीं थी। सदस्य पद के प्रत्याशियों के समर्थक अधिवक्ताओं ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वरीयता क्रमांक के हिसाब से अपनी वरीयता क्रमांक के लिए वोट मांगते नजर आए ।