अंक पत्र मिला तो नौनिहालों का खिला चेहरा
-जिले के समस्त परिषदीय स्कूलों में बांटे गए अंक पत्र
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले डेढ़ लाख बच्चों को वार्षिक परीक्षा का अंक पत्र का वितरण शनिवार को जिले के सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। सीडीओ व बीएसए ने मॉडल प्राइमरी स्कूल गौसपुर में अंक पत्र वितरित किया। तो वही अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रम कर अंक पत्रों का वितरण हुआ। जूनियर हाईस्कूल पटखौली में कक्षा आठ की छात्राओं को विदाई दी गई।
खलीलाबाद ब्लॉक के माडल प्राथमिक विद्यालय गौरसपुर पर विभिन्न कक्षाओं के टापरों को सीडीओ हाकिम सिंह ने अंक पत्र व शील्ड वितरित किया। इस अवसर पर बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद, प्रधानाध्यापिका सुप्रिया राय, सहायक अध्यापिका सविता सिंह, सुशीला, प्रबंध समिति अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, दीक्षा, द्रौपती, स्नेहलता, इंशिका, सौम्या, ज्योति, जयहिंद, शुभम आदि मौजूद रहे। इसी तरह से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद और जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद पर अंक पत्र वितरित किया गया। यहां पर शोभा सिंह राठौर, सुमन सिंह, प्रतिभा सिंह, पूजा मिश्रा, विजय लक्ष्मी, अनुराधा, मीरा भारती, मनीषा, शकुंतला आदि मौजूद रही। प्राथमिक विद्यालय पटखौली पर अंक पत्र वितरित किया गया। यहां पर राजेंद्र यादव, दिनेश, सुनीता आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय डीघा पर अंक पत्र का वितरण हुआ। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रेनू कुमारी, संगीता, किरन, इंदू सीमा यादव आदि मौजूद रही। इसी तरह से माडल प्राथमिक विद्यालय बूधाकला, जूनियर हाईस्कूल भरपुरवा, एचआर इंटर कॉलेज, रेखा प्रसाद संकटा इंटर कॉलेज, माडल प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर भी अंक पत्रों का वितरण किया गया। इसी तरह से बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के कोहरियावां, दुधारा, भंगुरा अहिरानी,गरथौली, बाघनगर, परसा शेख, छपिया छितौना कानपार ,सालेहपुर आदि स्कूलों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। बखिरा, मेंहदावल, हैंसर, पौली, लोहरौली, बेलहर, सांथा, सेमरियावां आदि क्षेत्रों के विद्यालयों में अंक पत्रों का वितरण किया गया। इसके साथ ही कक्षा आठ के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई।