विधायक समर्थकों ने सांसद के पुतले को जूता पहनाया
- विधायक के गांव मेंड़रापार में सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। सांसद व विधायक के बीच हुई मारपीट का मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। विधायक के गांव मेड़रापार में समर्थकों ने बृहस्पतिवार को सांसद के पुतले को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया और सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
मेड़रापार ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार गौतम की अगुवाई में युवकों ने बृहस्पतिवार की दोपहर में सांसद शरद त्रिपाठी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए खलीलाबाद- सहजनवा मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद के पुतले को जूते-चप्पलों की माला पहनाई। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार गौतम ने कहा कि सांसद ने जो कार्य किया है उससे गांव के लोग आहत हैं। इस मामले में सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर केशव निषाद, राहुल, दीनानाथ, शहेस मणि, सुरेश समेत तमाम लोग मौजूद थे।