फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मी
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद पदाधिकारियों ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले छह फरवरी से चल रहा हड़ताल बृहस्पतिवार की देर रात खत्म हो गया। शुकवार को कार्यालयों में काम काज शुरू हुआ। इसके साथ ही विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य भी पटरी पर लौट आया है।
विज्ञापन

छह फरवरी से पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी आंदोलित थे। कर्मचारियों और शिक्षकों ने कार्यालय और विद्यालयों में कामकाज बंद कर जिला मुख्यालय पर धरना शुरू किया था। मेंहदावल और धनघटा तहसील परिसर में भी धरना चल रहा था। धरना सात फरवरी तक चला। बृहस्पतिवार की रात में शासन और मंच के पदाधिकरियों के बीच हुए वार्ता के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। मंच की संयोजक अंबिका देवी यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के अनुसार आंदोलन को स्थगित करना पड़ा। प्रदेश नेतृत्व जैसा निर्णय लेगी, उसके अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। आंदोलन स्थगित होते ही स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हो गया। इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालय खुल गए और कर्मचारी रोज की तरह काम काज करते देेखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें