फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास बनवाने की मांग किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
विज्ञापन

फोटो
व्यापारियों ने कहा- अंडरपास बनने तक जारी रहेगा संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अंडरपास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।
विज्ञापन

अंडरपास संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एकत्र हुए और जनप्रतिनिधियों के बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। व्यापारियों ने कहा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनने के बाद गोला बाजार दक्षिणी, हनुमान गढ़ी, औद्योगिक नगर, गांधीनगर, कैलाश नगर और गोरखल के करीब 40 हजार लोग प्रभावित हैं। व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। ऐसे में वहां अंडरपास जरूरी है। इसके बाद व्यापारियों ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि जब तक समस्या से निजात नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान विवेक कुमार उर्फ गोलू, दानिश खान, आलोक श्रीवास्तव, महेश जायसवाल, विजय नारायण, महेश जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें