फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी व लूट का केस दर्ज

विज्ञापन
FIR
विज्ञापन

विज्ञापन

बखिरा (संतकबीरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर उसी गांव के पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, लूट, जाने से मारने की धमकी देने आदि की धाराओं के केस दर्ज हुआ है। मामला एक वर्ष पुराना है और कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि बीते वर्ष 24 अक्तूबर को खेलते समय वच्चो में विवाद हो गया था। इसकी शिकायत करने पर विरोधी पक्ष के लोग गाली देने लगे। विरोध करने पर प्रतिवादी ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़खानी व मारपीट की। जेवर भी छीन ले गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया तो जाते-जाते जानमाल की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बखिरा सदानंद सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर तहरीर पर आरोपी बताए गए नंदलाल, रामसुभग, केशमती, मीना व गुजराती के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, लूट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें