फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष समेत 13 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Tue, 07 Aug 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में आ गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच आठ अगस्त को होगी।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरिशंकर राय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दिनेश चंद्र राय, मोहम्मद मोबीन व कृष्णमोहन मिश्र ने नामांकन किया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद मोकर्रम खान व अरुण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री पद के लिए दुर्गेश नारायण मिश्र व अंबरीश मिश्र ने पर्चा दाखिल किया है।

उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दिलीप कुमार व सुधीर कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र राय, कोषाध्यक्ष के लिए आशीष प्रसाद पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रसार के लिए वेद प्रकाश पांडेय, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार चौधरी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मोहम्मद अरशद व महेंद्र कुमार ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच आठ अगस्त को होगी और उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन 10 अगस्त को किया जाएगा। जनपद बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 289 मतदाता 21 अगस्त को मतदान करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें