फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने चार सचिवों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। डीपीआरओ ने नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ओनबिलाई, बेलवा, गिठिनी व मडहाराजा ग्राम पंचायत के सचिवों को समय से शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण न कराने के कारण नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बैंक पासबुक, बैंक स्टीटमेंट के साथ कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करने की हिदायत दी है। ऐसा न होने की दशा में शौचालयों की जारी धनराशि की रिकवरी के साथ सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम पंचायत ओनबिलाई, बेलवा, गिठिनी व मडहाराजा में वित्तीय वर्ष 2017- 18 में ग्राम पंचायत में दिए गए व्यक्तिगत शौचालयों को मांग के अनुसार इस आशा से धनराशि दी गई थी कि 15 दिन में शौचालयों का निर्माण कार्य करा लिया जाएगा। गांव में निरीक्षण के उपरांत पाया कि अभी शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। ऐसे में प्रतीत होता है कि शासन की इस महत्वपूर्ण कार्य में कोई सचिवों के जरिए रूचि नहीं ली जा रही है। निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराए। कार्य में देरी के संबंध में स्पष्टीकरण देने के साथ बैंक पासबुक, बैंक स्टेटमेंट के साथ तीन दिन के अंदर कार्यालय में उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें