फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरपीजी में छात्र नेताओं ने प्राचार्य को घेरा

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्र नेताओं ने छात्र संघ अध्यक्ष सचिन यादव के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव किया। छात्र नेता परीक्षा के दौरान नकल में पकड़े गए छात्र छात्राओं को पुलिस को सौंपे जाने से नाराज थे। इस दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और छात्र नेताओ को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में एलएलबी, एमएससी की सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। आए दिन कोई न कोई छात्र नकल के आरोप में पकड़ा जा रहा है और उसे कोतवाली भेजकर प्राचार्य के जरिए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। शुक्रवार को भी एक छात्रा और एक छात्र नकल के आरोप में पकड़े गए और उन्हे कोतवाली में भेज दिया गया। जिसकी जानकारी छात्र नेताओं को हुई तो वे लोग नकल के आरोप में पकड़े गए दोनों छात्रों को छोड़ने के लिए प्राचार्य से मांग किए। इस दौरान कॉलेज परिसर में काफी हंगामा हुआ। छात्र संघ अध्यक्ष सचिन यादव ने कहा कि प्राचार्य मनमानी पर उतर आए है। नकल में पकड़े गए छात्रों को रस्टीकेट कर दिया जाए, पर उन्हें पुलिस को न सौंपा जाए। छात्र नेताओं ने प्राचार्य पर सस्ती लोकप्रियता पाने का आरोप लगाया। इस दौरान कॉलेज परिसर में हंगामे की सूचना पर कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए और छात्र नेताओं से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। इस दौरान महामंत्री अरविंद चौधरी, मणि शंकर यादव, रोहित पटेल, अजीम खां, राम सिंह यादव, राम आशीष यादव, जीतेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें