फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बखिरा/ बघौली (संतकबीरनगर)।
खलीलाबाद - मेंहदावल मार्ग पर स्थित बालूशासन पुल पर शुक्रवार की रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बखिरा निवासी आशीष मद्धेशिया (25 वर्ष) बाइक से गांव के ही सुग्रीव के साथ मड़या (खलीलाबाद) स्थित सुग्रीव के साढ़ू के घर ब्रह्मभोज के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। खाना खाकर बाइक से ही दोनों वापस घर लौट रहे थे। अभी लोग कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन में आमी नदी पुल पर पहुंचे ही थे। उसी दौरान बखिरा की ओर से गुजरी एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। जबकि हादसे में आशीष उर्फ मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में सुग्रीव को काफी चोटें आई। ब्रह्मभोज से लौट रहे कुछ अन्य लोगों ने रुककर डायल 100 नंबर को फोन पर घटना की सूचना दिया। सूचना के बाद डायल 100 नंबर की टीम पहुंच गई और घायल सुग्रीव को 108 नंबर की एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दिया। जबकि पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें