आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने खेवसिहा, मड़पौना तथा बलमापुर में दबिश देकर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभियोग पंजीकृत किया गया है, उनमें राधा, मगरी, शांति, अशरफा, मालती, रेेेखा शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत निर्वाचन को ध्यान में रखकर आबकारी विभाग कच्ची शराब के कारोबार को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आगे भी टीम छापेमारी करती रहेगी।