सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से 108 नंबर की छह एंबुलेंस जनपद के लिए आई है। इनमें एक एंबुलेंस जिला अस्पताल, एक सीएचसी खलीलाबाद, एक सीएचसी हैंसर बाजार, एक पीएचसी रोसया बाजार, एक पीएचसी बखिरा, एक यूपीएचसी मगहर के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि शासन मरीजों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कई योजनाओं को चलाई जा रही है। जिसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ. कपिल देव मिश्र, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. करूणेश मिश्र, डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. रमेश कुमार, राज कुमार, मनीष मिश्र, डॉ. मोहम्म्द अकरम, मृत्युजंय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।