फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर के विकास के लिए 30 करोड़

Sun, 09 Oct 2016 11:42 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
कबीर चौरा परिसर में आयोजित विशाल कबीर समागम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सांसद शरद त्रिपाठी को माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अंबरीष्‍ा ‌म‌िश्र
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने मगहर में कबीरचौरा पर आयोजित समारोह के बीच कबीरस्थली के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये का एलान किया है। कहा कि पीएम मोदी की राय के अनुसार वाराणसी से मगहर तक माहौल कबीरमय बनाने और विकास के लिए 400 करोड़ का बजट तय किया है। चरणबद्ध विकास में मगहर को बौद्ध परिपथ से भी जोड़ा जाएगा, ताकि बुद्ध की धरती तक आने वाले विदेशी कबीर की धरती तक भी सहज पहुंच सकें।
विज्ञापन


रविवार को कबीरचौरा पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए महेश शर्मा ने कहा कि पहले चरण में कबीर की परिनिर्वाण स्थली की बाउंड्री, हरियाली, लाइटिंग, फव्वारा जैसे जरूरी काम कराए जाएंगे। आमी के तट पर पक्के प्लेटफॉर्म के साथ चार नावों का बंदोबस्त होगा। कबीर के जीवन और कृतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए म्यूजियम स्थापित होगा। कबीरचौरा से कुछ दूरी पर स्थित बुद्ध की महत्ता वाले स्थल लहुरादेवा पर भी म्यूजियम की स्थापना होगी। 

साथ मौजूद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मगहर में कबीर के अंतरराष्ट्रीय स्मारक की जरूरत बताते हुए कहा कि विकास की योजनाओं में बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सांसद शरद त्रिपाठी ने मगहर के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के साथ जिले के हस्तशिल्प की खूबियों की भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें