फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मजदूरों में साइकिलें बांटी 

Sat, 08 Oct 2016 11:27 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
एसएन पब्लिक स्कूल में श्रमिकों को साइकिल वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और श्रम प्रर्वतन अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
समाजवादी योजना के अंतर्गत शनिवार को एसएन पब्लिक स्कूल खलीलाबाद में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत 400 मजदूरों में साइकिलें बांटी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों को योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है। इसी क्रम श्रम विभाग की तरफ से मजदूूूूरों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाईं जा रही हैं। पांच वर्ष तक लगातार श्रम विभाग में पंजीकृत होने वाले मजदूरों को ढाई लाख रुपये का बीमा भी होगा।विभाग की योजनाएं मजदूरों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। प्रदेश में जबसे सपा की सरकार आई है किसी भी योजना की घोषणा की जाती है तो योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका प्रमाण है कि आज मजदूरों में साइकिल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन वितरण, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन समेत कई तरह की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिला है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सपा ने चुनाव के समय जो वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया है। इन्हीं योजनाओं के बल पर 2017 विधानसभा के चुनाव में पुन: सपा प्रदेश में सरकार में वापस आएगी।    जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी मान सिंह ने बताया कि कुल चार सौ मजदूरों में साइकिल का वितरण हुुआ है। कार्यक्रम का संचालन सपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश यादव ने की। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, विनोद यादव, सुरेंद्र यादव, शिव शरन, राजकुमार आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें