फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा: 294 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा: 294 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले के नौ केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। नामांकित 4212 परीक्षार्थियों के सापेक्ष पहली पाली में 294 और द्वितीय पाली में 289 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एसपी, एडीएम और एएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से नौ केेंद्रों पर शुरू हुई। पहली पाली में कुल नामांकित 4212 परीक्षार्थियों में से 294 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 3918 परीक्षार्थी शामिल हुए। द्वितीय पाली में नामांकित 4212 में 289 ने परीक्षा छोड़ दी और 3923 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्र एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद और एचआरपीजी कॉलेज में दो-दो केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। एसपी सोनम कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण, नकलविहिन व शांतिपूर्णढंग से संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई है। इसी तरह से एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्र आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, हीरालाल इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटरकॉलेज पर पहुंच कर व्यवस्था देखी। वहां मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट से जानकारी ली। सचल दल प्रभारी डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें