फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में 2929 बेरोजगारों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल में 2929 बेरोजगारों को मिली नौकरी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला सेवायोजना कार्यालय में पंजीकरण कराने वाले बेरोजगार युवकों को रोजगार मेले के जरिए निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी दिलाने की कवायद हुई। कोरोना संक्रमण के दौर में भी 514 बेेेेरोजगारों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी मिली। पिछले पांच साल के भीतर 2929 लोग निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी पा चुके हैं। फिर बृहद रोजगार मेला आयोजित कराकर करीब 800 बेरोजगारों को नौकरी दिलाने की रणनीति तैयार की गई है।
वर्ष-2012 से जिला सेवायोजना कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण कराने की व्यवस्था है। एक बार पंजीकरण कराने पर सिर्फ तीन वर्ष तक मान्य रहता है। उसके बाद फिर नवीनीकरण कराना पड़ता है। नवीनीकरण सेवायोजन के पोर्टल पर लोग खुद कर सकते हैं। इसके साथ कामन सर्विस सेंटर, कैफे अथवा जिला सेवायोजन कार्यालय पहुंच कर नवीनीकरण करा सकते हैं। सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने वालों को संविदा, आउट सोर्सिंग और निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी का मौका मिलता है। सेवायोजन कार्यालय की ओर से करियर काउंसिलिंग और रोजगार मेला आयोजित कराकर बेरोजगारों को नौकरी का अवसर उपलब्ध कराया जाता है। जिले में 18289 लोगों ने सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराया है। इसमें 14050 पुरुष और 4239 महिला बेरोजगार शामिल हैं। कोरोना संक्रमण काल में सेवायोजना कार्यालय की ओर से छह रोजगार मेला ऑनलाइन कराया गया। 237 लोगों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में सेल्समैन, मार्केटिंग, एचआर मैनेजर, एरिया मैनेजर आदि पदों पर नौकरी दिलाई गई। दिसंबर-2020 में ऑफ लाइन मेला विकास भवन परिसर में लगा था। इसमें 12 कंपनियों में 277 लोगों को नौकरी मिली थी। सेवायोजन कार्यालय की ओर से प्रवासी श्रमिकों की करियर काउंसिलिंग भी की गई। इसमें आईटीआई, कौशल विकास मिशन, जिला उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग एवं श्रम विभागों के जरिए भी अपने विभाग के चल रहे रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

फरवरी में लगेगा वृहद रोजगार मेला
फरवरी में जिला सेवायोजना कार्यालय की ओर से वृहद रोजगार मेला लगवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें करीब 12 निजी क्षेत्र की कंपिनयों को आमंत्रित किया जाएगा। करीब 800 बेरोजगारों को नौकरी दिलाने की रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने वालों को रोजगार के लिए रोजगार मेला आयोजित कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में मार्च तक नौ रोजगार मेला लगवाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक सात मेले का आयोजन हो चुुका है। 18 फरवरी को वृहद रोजगार मेले का आयोजन संभावित है। पिछले पांच साल में 2929 लोगों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी दिलाई जा चुकी है।
शैलेंद्र कुमार शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें