फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 3958 किसानों से हुई 26,603 मीट्रिक टन धान की खरीद

Mon, 18 Dec 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में डीएम ने पंजीकरण का सत्यापन कराने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा हुई। इसमें बताया गया कि अब तक 3958 किसानों से 26603 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
एडीएम जय प्रकाश की मौजूदगी में जिला खा़द्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह ने बताया कि 10300 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 26,603 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। डीएम ने सभी एसडीएम को आगामी शुक्रवार तक अवशेष पंजीकरण सत्यापन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि जनपद की खरीद प्रतिशत बस्ती मंडल में प्रथम है। किसानों के आवक अधिक होने के कारण खाद्य विभाग के केंद्र का दो कांटा करने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर दैनिक आधार पर धान क्रय प्रगति, कृषकों पंजीकरण व सत्यापन तथा किसानों की सुविधा एवं शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम नंबर पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक क्रय केंद्र खुला रहना चाहिए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में धान की खरीद 29 फरवरी 2024 तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें