फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 26 पर्चे खरीदे गए, नामांकन शून्य

Thu, 02 Feb 2017 11:57 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए डीएम द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन नामांकन का खाता नहीं खुल सका। प्रत्याशी और उनके समर्थक कलेक्ट्रेट तक आए, मगर नामांकन फार्म लेकर ही लौट गए। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों से कुल 26 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। उम्मीद है शुक्रवार से नामांकन में तेजी आएगी। 
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बैरिकेडिंग कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश के सभी रास्तों को घेर दिया गया था। मुख्य द्वार से सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को ही प्रवेश मिल रहा था, वह भी गहन तलाशी के बाद। कई उम्मीदवारों ने प्रवेश तो लिया, लेकिन सिर्फ फार्म खरीद कर लौट गए। नामांकन प्रक्रिया के चलते कलेक्ट्रेट को जाने वाले मार्गों पर भी आवागमन पूरे दिन बाधित रहा। 

डीएम ने बताया कि नामांकन नौ फरवरी तथा नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी को होगी। नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 13 फरवरी तक निर्धारित है, इसके लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 312 मेंहदावल के लिए नामांकन जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष संख्या-तीन निर्धारित है। इसी प्रकार 313 खलीलाबाद विधान सभा के प्रत्याशियों के लिए नामांकन अपर जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष संख्या 31 में होंगे। इसी प्रकार 314 धनघटा सुरक्षित के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित उप संचालक चकबंदी न्यायालय कक्ष संख्या-37 निर्धारित है।
विज्ञापन


खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र:  यहां 15 प्रत्याशियों ने पर्चा लिया। इसमें बैजनाथ निर्दल, मुहम्मद अली परचम पार्टी ऑफ इंडिया, वैद्यनाथ निर्दल, जय सिंह निर्दल, ओम प्रकाश त्रिपाठी निर्दल, तफशीर खान एआईएमआईएम, सूर्यनाथ निर्दल, मोहम्मद आजम कांग्रेस, मोहम्मद आरिफ निर्दल, राजेंद्र प्रसाद निर्दल, सुनीता पत्नी यशोद निर्दल, इब्राहिम निर्दल, विजय कुमार शुक्ल सीपीआई, मशहूर आलम चौधरी बसपा और राम तिलक निर्दल शामिल रहे। 

मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र : क्षेत्र से सात लोगों ने पर्चा लिया। पर्चा लेने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज खान कांग्रेस से, मुकेश कुमार यादव ने निर्दल, पूर्व विधायक मोहम्मद ताबिश खां ने एआईएमआईएम से और उनके बेटे सद्दाम हुसेन खां ने निर्दल के रूप पर्चा लिया। जबकि पूर्व राज्यमंत्री  लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद सपा से, मुकेश कुमार यादव ने निर्दल, जावेद अहमद खां ने बहुजन मुक्ति पार्टी और रामकृष्ण निर्दल के रूप में पर्चा खरीदा। 

धनघटा विधानसभा क्षेत्र : इस क्षेत्र के लिए चार लोगों ने पर्चा लिया। जिसमें जोखू प्रसाद बहुजन मुक्ति पार्टी , नीलमणि बसपा से,बंटी लाल निर्दल और लोटन ने शोषित समाज दल से पर्चा खरीदा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें