फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांथा क्षेत्र के विकास पर खर्च होंगे 25.31 करोड़

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सांथा की बैठक में उप​​स्थित सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सांथा। ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाॅक प्रमुख अरविंद जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 25.31 करोड़ 38 हजार का प्रस्ताव पास किया गया। इससे 15 वें वित्त और राज्य वित्त में कराए जाने वाले कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के साथ सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मान सम्मान से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कहीं कोई भी चुने हुए जनप्रतिनिधि पीड़ित हुए तो परेशान करने वाले की खैर नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी यदि नहीं सुनता है तो तत्काल बताएं, समस्या का तुरंत निदान कराया जाएगा। सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। सदन को भरोसा दिलाया कि पक्ष व विपक्ष के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने उपस्थित सदस्यों को एजेंडा पढ़ कर सुनाया।
विज्ञापन

इसके बाद मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राज वित्त, 15 वां व 16 वां वित्त, स्वच्छता कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी। बैठक में 25 करोड़ 31 लाख 38 हजार का प्रस्ताव पास किया गया। प्रधान संघ अध्यक्ष रणवीर पांडेय ने कहा की केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ग्राम पंचायतों में विकास कार्य को तीव्र गति से कराने के लिए ग्राम तथा क्षेत्र पंचायतों को धन मुहैया करा रही है, लेकिन प्रधानों के हक को काटा जा रहा है, जिसके लिए बैठक करके रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सांसद प्रतिनिधि अबरार अहमद, प्रभारी बीडीओ विजयंत कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी गरिमा यादव, पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें