धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित महुली टाउन से जुड़े घर और प्रतिष्ठानों पर बिजली विभाग की टीम ने रविवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक मुश्त समाधान योजना के लिए 25 लोगों ने पंजीकरण कराया। बकाया जमा न करने पर छह उपभोक्ताओं कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 1.25 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।
शासन स्तर से गांव से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली बकाए की समस्या से निदान दिलाने के लिए तरह तरह की योजना बनाकर फौरी राहत दिलाने का कार्य हो रहा है। जिसमे ओटीएस योजना उपभोक्ताओं के लिए काफी सहूलियत दे रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पावर हाउस हरिहरपुर से संचालित महुली कस्बा में विद्युत कर्मी अजीत कुमार जायसवाल, सुहेल अहमद, दिलीप कुमार सहित अन्य कर्मियों ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान 25 उपभोक्ताओं ने ओटीएस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
पलिया डिग्री कालेज में छात्रा को टेबलेट देते अतिथि। संवाद- फोटो : mathura