फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे रबी की फसल, किसान परेशान

Sun, 12 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रोसया बाजार। जिले के द्वाबा क्षेत्र के किसानों की नियति में ही बर्बादी लिखी हुई है। इस क्षेत्र के किसानों की स्थिति यह है कि उनकी खरीफ की फसल जहां घाघरा की बाढ़ से प्रभावित होती है। वहीं रबी की फसल को छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं। खून-पसीना एक कर फसल तैयार कर रहे किसान इस बर्बादी से चिंतित हैं।
विज्ञापन

पौली ब्लाॅक क्षेत्र के किसानों की फसलों को छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे हैं। बर्बाद हो रही फसल को देख अब किसानों का खेती से मोह भंग हो रहा। क्षेत्र के किसानों में रामनिवास साधू, रघुनाथ, झिनकान, राधेकिशुन, रमेश यादव, बबलू, भारत भूषण, अनिल कुमार, नरेंद्रनाथ, रविंदर, महेंद्र कौशल यादव, देवेंद्र यादव शेषनाथ नायक, राकेश नायक, अनिल कुमार समेत क्षेत्र के तमाम किसानों का कहना है कि आमतौर पर खरीफ की फसल सरयू के बाढ़ के कोप का शिकार होती है। लेकिन किसान की सारी आशा रबी की फसल पर टिकी होती है। इस बार नीलगाय, छुटटा पशु तेजी से किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं। पांच गोशाला के बावजूद छुट्टा हैं जानवर पौली क्षेत्र में कुल पांच गोशाला स्थापित है जिसमें एक बड़ी स्थायी गोशाला भी है।
इतना सब होने के बाद भी क्षेत्र में छुट्टा और बेसहारा जानवर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन गोशालाओं में पूर्व में जो जानवर रखे गए थे संख्या उससे काफी कम हो गई है। गोशालाओं में पशुओं की कमी क्यों हो रही है यह चिंतनीय है। ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें