फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दौड़ रहे 25 सौ ऑटो...स्टैंड एक भी नहीं

Mon, 24 Mar 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर बीच सड़क में ऑटो खड़ा कर सवारी भरते चालक।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर ऑटो चालकों की मनमानी पर नकेल नहीं कसी जा सकी है। इसका नतीजा यह है कि निर्धारित स्टैंड की बजाय ऑटो चालक मनमाने ढंग से सवारियां भर रहे हैं। स्थिति यह है कि सरकारी बस स्टाप के पास ऑटो की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में करीब 25 सौ ऑटो चलते हैं। इनके लिए शहर में कहीं पर भी स्थान निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में ऑटो चालक जहां मन कर रहा है वहीं वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके चलते शहर में आने वाले वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही विभिन्न चौराहों के आस-पास ऑटो चालक खड़े रहते हैं। इससे समस्या बढ़ गई है।
मेंहदावल बाईपास पर ऑटो की लगी रही कतार, दोपहर 12 बजे : मेंहदावल बाईपास के बस स्टाप सेंटर के नजदीक दोनों तरफ ऑटो की लंबी कतार दिखी। इसके कारण जाम की स्थिति बनी रही। यहां पर यातायात पुलिस के जवान ऑटो चालकों को हटाने के लिए प्रयास करते दिखे। इसके बाद भी जगह- जगह ऑटो खड़े मिले। बस से उतरते ही ऑटो चालक यात्रियों को बैठाने के लिए भागदौड़ करते रहे। यहां मिले अरविंद कुमार ने बताया कि ऑटो वालों की मनमानी के चलते जाम की समस्या बन रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

आजाद चौक के पास ऑटो खड़ा होने से परेशानी, दोपहर 12:30 बजे : शहर के आजाद चौक पर सवारी के इंतजार में ऑटो वाले खड़े दिखाई दिए। यहां पर समय माता का मंदिर है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी। यह चौक अक्सर व्यस्त रहता है और संकरा है।
ऐसे में ऑटो वालों की मनमानी से परेशानी खड़ी हो रही है। यहां पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है, लेकिन ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग रही है। यहां से गुजरने वाले आलोक कुमार ने बताया कि मंदिर के आस-पास अक्सर ऑटो वाले जमे रहते हैं, जिससे अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। मुखलिसपुर तिराहा पर ऑटो वालों का कब्जा, दोपहर एक बजे : मुखलिसपुर तिराहा पर फल बिक्रेता ठेला लगाते हैं। जिससे सड़क संकरी हो गई है। जो जगह बची है वहां ऑटो वालों का कब्जा हो गया है। यहां पर ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ ऑटो खड़ दिखाई दिए। जिससे आने- जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां दुकान लगाने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दिनभर ऑटो वाले यहां वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं। जिससे समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें